धर्म-अध्यात्म

गृह-गृह गायत्री यज्ञ के माध्यम से 10 घरों को बनाया देव परिवार

  • बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को वैश्विक स्तर पर लगभग 40 लाख घरों में होंगे गृह-गृह गायत्री यज्ञ

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में देशभर में पुनीत गृह-गृह गायत्री यज्ञ अभियान के माध्यम से देव परिवार बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बरखेड़ा में 10 घरों में गृह-गृह गायत्री यज्ञ हुए। यजमानों ने विश्व शांति, विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण निमित्त आहुतियां प्रदान की।

dewas news

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया, कि देवास से दूर 15 किलोमीटर ग्राम बरखेड़ा तहसील टोंकखुर्द के 10 घरों में श्रद्धा संवर्धन गृह-गृह गायत्री यज्ञ उपासना अभियान हुआ। यजमानों ने अपने जीवन की बुराइयों को त्यागकर सद्गगुणों को अपनाने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन बीएल खंडेलवाल एवं सरिता पाटीदार के नेतृत्व में गायत्री परिवार देवास की टीम ग्राम बरखेड़ा पहुंची। ग्रामीणों ने विश्व शांति, विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण निमित्त रैली निकाली।

युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने गृह-गृह गायत्री यज्ञ अभियान की जानकारी देते हुए बताया, कि आगामी 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर पूरे देश में वैश्विक स्तर पर लगभग 40 लाख घरों में इस विधा द्वारा जन-जन श्रद्धा संवर्धन एवं देव परिवार बनाने का लक्ष्य अखिल विश्व गायत्री परिवार का है, जिसमें समूचा गायत्री परिवार जुट गया है। कहा, कि गुरु माता भगवतीदेवी शर्मा की जन्म शताब्दी 2026 की तैयारियां हेतु गायत्री परिवार के हर कार्यकर्त्ता को संकल्पित होने की आवश्यकता है।

ग्राम बरखेड़ा के आयोजन में ग्राम के मनोहर पटेल सहित कई ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। आचार्यगणों में पूर्व जिला समन्वयक रमेशचंद्र मोदी, दिलीप कुमार पाटीदार, लता खंडेलवाल, प्रदीप दुबे, रमेश नागर, संतोष शर्मा, अरुण शैव्य, देवीशंकर तिवारी, माखनदास बैरागी, बलराम बैस, दिनेशसिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button