क्राइम

शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नापाखेड़ी तिराहे पर नीलगाय को बचाने में पलटी

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। देवास-बरोठा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक कार असंतुलित होकर पलट गई।

बरोठा टीआई सवितासिंह जाटव‌ के मुताबिक कार शादी समारोह से लौट रही थी। जो नापाखेड़ी अंधे मोड़ पर नीलगाय को बचाने में रात 2 बजे पलट गई। हमें सोमवार सुबह कार पलटने की सूचना मिली तो हमने बल के साथ घटनास्थल पर कार के नंबर की जांच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। कार में मोहित धाकड़, अंकित धाकड़, ध्रुव भंडारी सवार थे। जो पूरी तरह सकुशल है।

कार धीरज भंडारी ग्राम आलरी की बताई जा रही है। उन्होंने बारात ले जाने के लिए रविवार को मोहित को दी थी। कार पलटी खाने से क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

Back to top button