देवास

कुएं में गिरा तेंदुआ, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन अमले ने सुरक्षित निकाला

  • ग्राम मेंडिया में कुएं से बाहर आते ही जंगल की ओर लगाई दौड़

हाटपीपल्या (विनोद जाट)। जिले के हाटपीपल्या में वन विभाग की हाथी गुराड़िया बीट के अंतर्गत ग्राम मेंडिया में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला पहुंचा और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल लिया। तेंदुए बाहर आते ही जंगल की ओर भाग गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। इन्हें वन अमले ने हटाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तेंदुए के पक्के कुएं में गिरने की सूचना वन अमले को ग्रामीणों ने दी। वन अमला सुबह करीब 11 बजे रेस्क्यू के लिए पहुंचा। इसके बाद शुरू हुई तेंदुए को सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर करने की मशक्कत। तेंदुए को बाहर निकालने के लिए चारपाई, रस्सी, जाल का सहारा लिया गया। दो घंटे बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। तेंदुआ जैसे ही बाहर आया, उसने तेजी से जंगल की ओर दौड़ लगा दी। तेंदुए के कुएं में गिरने का कारण क्या रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास राजेंद्रकुमार सोलंकी, डिप्टी रेंजर महेश वर्मा की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को बाहर निकाला। वन विभाग द्वारा किए गए रेस्क्यू में गजराजसिंह सेंधव, महेंद्र सरपंच, ओंकारसिंह सेंधव आदि का सहयोग रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button