धर्म-अध्यात्म

गरबा करने वाली बालिकाओं को किया पुरस्कृत

Share

dewas news

भौंरासा। बस स्टैंड स्थित न्यू लायंस क्लब द्वारा नवरात्रि में गरबा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। नवरात्रि के नौ ही दिन बालिकाएं माता रानी की भक्ति में लीन नजर आई। न्यू लायंस क्लब द्वारा सुंदरकांड के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

गरबा करने वाली बालिकाओं को उपहार स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया। सुंदरकांड समापन के पश्चात् आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण करते समय नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, अजय माली, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, न्यू लायंस क्लब के रोहित जायसवाल, विशाल विश्वकर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button