राजनीति

बुद्धिमान छात्र की तरह पढ़ दिया वित्त मंत्री ने बजट- कांग्रेस

Share

 

देवास। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में सबसे बोरिंग बजट पेश किया है। उन्होंने एक बुद्धिमान छात्र की तरह अधिकारियों द्वारा बनाए गए आय व्यय के लेखें को विधानसभा में पढ़ दिया। अधिकांश भाषण प्रदेश में संचालित योजनाएं और उन पर खर्च हो रहे धन को लेकर ही केंद्रित रहा है, जो राशि पिछले वर्ष निश्चित की गई थी उसे ही बढ़ाया गया है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया, कि बजट में अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित की जा रही है, उनका जिक्र किया गया है। 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट है। साथ ही प्रदेश में बहुत अधिक कर्ज है। कर्ज का ब्याज देने के बाद कैसे होगा प्रदेश का विकास।

कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि ज्ञान वित्त मंत्री का और खर्च करने का दिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का। कर्ज लो और सरकार चलाओ।

इस बार के बजट में कोई नया कर तो नहीं लगाया गया है, लेकिन बावजूद बजट पूरी तरह बोरिंग रहा। सिर्फ आय-व्यय का लिखा ही वित्त मंत्री ने पढ़ा है। यहां तक की प्रदेश सरकार के मंत्री भी बजट पर समीक्षा करने की स्थिति में नहीं थे, सिर्फ यही कहते रहे कि बहुत अच्छा बजट है। असल में वह भी नहीं बता सके कि इससे प्रदेश के लोगों को तत्काल क्या लाभ हुआ है।

कांग्रेस ने कहा, कि प्रदेश के लोगों को इस बजट से तत्काल कोई लाभ नहीं मिलेगा। जो योजनाएं चल रही है उन्हें ही कर्ज लेकर आगे चलना है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि बजट पूरी तरह निराशा भरा रहा।

Back to top button