देवासप्रशासनिक

सेवानिवृत्ति पर चौधरी को दी विदाई

देवास। कलेक्टर बंगले में माली पद पर कार्यरत चंदरसिंह चौधरी निवासी ग्राम पालड़ी का 33 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री चौधरी ने 1989 में माली पद पर रहते हुए कार्य प्रारंभ किया था। इनका आज तक 33 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण हुआ। इनकी सेवानिवृत्ति पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सपत्नीक शामिल होकर श्री चौधरी का स्वागत सम्मान कर उनके स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी। इस अवसर पर कृष्णाराव गोंदकर, महेंद्र तोमर, नितिन राठौड़, गजराज, इकबाल, अमर, मेजर रफीक खान, प्रधान आरक्षक आत्माराम, सैनिक राजेश पटेल और कलेक्टर बंगले स्थित सभी स्टाफ मौजूद था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button