धर्म-अध्यात्म

Uttarakhand Hills: इस गर्मी उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन पर बनाएं घूमने का प्लान, एक्टिविटीज के अलावा करें इन मंदिरों के दर्शन

[ad_1]

उत्तराखंड में चौकोरी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल होने के साथ ही धर्मिक स्थल भी है। गर्मियों में वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए यह पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां पर आप अपनी मनपसंद एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

भारत में लगभग गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। स्‍कूल और ऑफिस में फरवरी के बाद कई छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको चौकोरी की ट्रिप जरूर प्लान करना चाहिए। मौज मस्‍ती के अलावा गर्मी से राहत पाने के लिए चौकोरी बेहतरीन जगह है। चौकोरी उत्‍तराखंड का एक पर्यटन स्थल है। यह एक ऐसी जगह है जो आपकी बॉडी और दिमाग को बूस्ट करने के लिए काफी है। यह जगह दिल्ली से 494 किमी दूर है। इसलिए आप यहां पर वीकेंड आराम से बिता सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चौकोरी के आसपास घूमने के लिए कई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपना वीकेंड एंज्वॉय कर सकते हैं।

बेरीनाग

चौकोरी से करीब 10 किमी की दूरी पर एक गांव बेरीनाग है। यह समुद्र तल से करीब 1000 फीट से ज्यादा की ऊचाई पर बसा है। बेरीनाग गांव आज पर्यटकों के बीच काफी फेमस हो गया है। अगर आपको भी घने जंगलों और हरियाली से प्यार है तो आपको इस गांव में जरूर आना चाहिए। यहां पर मौजूद चाय के बागान देखने लायक होते हैं। इसके साथ ही अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो आप बेदीनाथ से ट्रेकिंग कर यहां पहुंच सकते हैं।

उदियारी

चौकोरी शहर से लगभग 20 मिनट दूर उदियार पर्यटकों के मन खूब भाता है। यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जिन लोगों को पहाड़ पसंद है। वह यहां पर ऊंचे-नीचे पहाड़ों का अनुभव ले सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां का नजारा काफी सुहावना होता है। 

​बैजनाथ मंदिर

काफी सारे लोग नहीं जानते होंगे कि चौकोरी पर्यटन स्थल होने के साथ ही एक धार्मिक स्थल भी है। यहां पर आपको कई फेमस मंदिर मिलेंगे। इनमें से बैजनाथ मंदिर काफी लोकप्रिय है। चौकोरी आने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन किए बिना वापस नहीं जाते हैं। इसके अलावा यहां पर आप पाताल भुवनेश्वर मंदिर भी घूम सकते हैं।

एक्टिविटी

चौकोरी न सिर्फ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। बल्कि यहां पर कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी की जाती हैं। यहां पर आप फोटोग्राफी, नेचर वॉक माउंटेन बाइकिंग और फॉरेस्‍ट वॉक का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

ऐसे पहुंचे चौकोरी

चौकोरी के पास पंतनगर हवाई अड्डा है। यहां से आप टैक्सी या कैब की मदद से चौकोरी पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप ट्रेन के द्वारा चौकोरी जाना चाहते हैं तो काठगोदाम रेलवे स्टेशन यहां से काफी करीब है।

बस से चौकोरी पहुंचने के लिए आर चंडीगढ़, दिल्ली और देहरादून से बस पकड़ सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button