शहर कांग्रेस ने मनाया नवसंवत्सर: तिल-गुड़ वितरण कर दिया एकता का संदेश

देवास। नवसंवत्सर एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय जवाहर चौक पर पारंपरिक उत्साह के साथ नववर्ष मनाया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों के बीच पहुंचकर तिल-गुड़ वितरित किया और मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने उपस्थित नागरिकों को तिलक लगाते हुए कहा कि देवास की पहचान हमेशा शांति, एकता और भाईचारे से रही है। उन्होंने कामना की कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए और शहरवासी इसी तरह मिलजुलकर हर त्योहार को मनाते रहें। इस अवसर पर नागरिकों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुड़ी पड़वा और नववर्ष की हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता गुरु चरण सिंह सलूजा, सुधीर शर्मा, रोशन रायकवार, उमेश झंवर, नरेंद्र यादव, ज्ञान सिंह दरबार, सुजीत सांगते, हारीश गजधर, रूपेश कल्याणे, दिलीप सिंह सोलंकी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मनोज सांगते, नीलेश वर्मा, दिलीप परमार, सी.बी. शुक्ला, प्रहलाद मिस्त्री, जयप्रकाश मालवीय, मयंक जैन, अविनाश जेठवा, मुरलीधर गुप्ता, प्रथम पवार, पूनमचंद हरोड़े, मोनू शर्मा, ईश्वरलाल सरपंच, ईश्वर हरोड़े शुभम चौहान, रितेश सांगते, विजय सांगते, आकाश चौहान, सुरेश रायकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




