देवास

सेवानिवृत्ति पर जाट एवं दुबे का किया स्वागत

देवास। बीएनपी मजदूर संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक जीवनलाल जाट एवं चंद्रशेखर दुबे की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर अतिथियों द्वारा श्री जाट एवं श्री दुबे का पुष्पमाला से स्वागत किया व अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एलएन मारू, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, करणी सेना अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गौड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह बैस कमलनखेड़ी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर 50 कर्मचारियों ने बीएनपी मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन बीएनपी मजदूर संघ के अध्यक्ष रूपराम मिश्रा ने किया। उक्त जानकारी अशोक जाट ने दी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button