देवास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगीत निशा आज

Share

– महिला गायकों द्वारा दी जाएगी गीत-संगीत की प्रस्तुति

देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यंग मेलोडियन्स ग्रुप एवं भाग्योदय क्रिएटिव एक्टिविटी देवास के संयुक्त तत्वाधान में संगीता निशा का कार्यक्रम रविवार 3 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम रविवार शाम 6 से रात 10 बजे तक मल्हार स्मृति मंदिर के सभागार में होगा। इस अनूठे आयोजन में महिला कलाकारों द्वारा ही गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चिंतन बाकीलाल इंदौर, सुनील बामनिया उज्जैन, अजय चौहान, पीएन तिवारी, डॉ. इकबाल कुरैशी, डॉ. अर्चना चौहान, अशोक पोरवाल, कैलाश पटेल, आलोक पायलट उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनीषा बापना, मुश्ताक शाह, धीरज बाघमरे हैं। कार्यक्रम में देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम की महिला गायकों द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। यंग मेलोडियन्स ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेंद्र रेनीवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button