• Tue. Jul 22nd, 2025

    रामचरणजी महाराज की जयंती 23 फरवरी को

    ByNews Desk

    Feb 21, 2024
    Share

    देवास। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय प्रवर्तक 1008 स्वामी श्री रामचरण जी महाराज की 304वीं जयंती 23 फरवरी शुक्रवार को रामद्वारा में मनाई जाएगी।

    महेश सोनी ने बताया, कि इस अवसर पर रामद्वारा महंत स्वामी रामनारायणजी, संत राम सुमिरणजी एवं बाल संत पुनीत रामजी द्वारा रामचरणजी महाराज की गुरुवाणी का प्रात:काल पाठ किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर रामद्वारा में रामस्नेही सत्संग मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा एवं राम नाम की पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। रामद्वारा सत्संग मंडल ने सभी भक्तजनों से धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *