धर्म-अध्यात्म

जय श्री राम के जयकारों के साथ अयोध्या धाम के लिए निकले यात्री, ग्रामीणों ने तिलक लगाकर किया स्वागत

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। अयोध्या धाम के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों से विशेष रामलला दर्शन ट्रेन चलाई जा रही है, जिसकी बुकिंग हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के आह्वान पर टोंकखुर्द भाजयुमो ग्रामीण मण्डल महामंत्री राहुल जसोना द्वारा ग्रामीण मंडल के 30 यात्रियों की लिस्ट यात्रा के जिला प्रभारी मनीष सोलंकी को सौंपी गई थी।

सभी यात्रियों का ग्राम जिरवाय से ग्रामीणों ने तिलक लगाकर व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। सभी ने जय-जय श्रीराम के नारे लगा कर तीर्थ यात्रियों को विदा किया। यात्रा में बरदु गांव के पटेल विक्रम सिंह सैंधव, जीरवाय के पटेल तेजसिंह सैंधव, नारायण सिंह पटेल सहित दर्जनों यात्री शामिल हुए। जानकारी पंचायती राज देवास के ब्यूरो विजेंद्रसिंह ठाकुर ने दी। सभी यात्रियों को इंदौर से ट्रेन उपलब्ध हुई, जो आज रात 10 बजे इंदौर प्रस्थान करेंगे, जहां सभी का स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button