क्राइम

सूने मकान में छुपाकर रखी थी हजारों रुपए की अवैध शराब

Share

– आबकारी विभाग ने की छापामार कार्रवाई, मकान मालिक की तलाश जारी
देवास। आबकारी विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मुहिम चला रहा है। विभागीय अमला जंगलों में जाकर भी कार्रवाई कर रहा है। देवास शहर में भी विभागीय कार्रवाई हो रही है। शुक्रवार को एक सूने मकान में छापा मारते हुए विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखी देशी, विदेशी शराब जब्त की। यह शराब अन्य स्थानों पर सप्लाय के लिए छुपाकर रखी हुई थी।


कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आबकारी देवास अ, ब, स एवं बागली अ के संयुक्त स्टाफ ने सूचना के आधार पर बिहारीगंज के एक खाली मकान में अवैध रूप से रखी गई विभिन्न विभिन्न प्रकार की थैलियों में 150 पाव देशी मदिरा मसाला, 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की 2 बोतल ओल्ड मॉन्क रम, 50 पाव विदेशी मदिरा बैग पाइपर, 2 बोतल रॉयल स्टैग, 3 बोतल 8 पीएम बोतल, 8 पाव ओल्ड मॉन्क रम बरामद की। यह अवैध मदिरा सप्लाय के लिए रखी गई थी। मकान में मौके से कोई नहीं मिला। मकान स्वामी की तलाश की जा रही है। मदिरा की मात्रा 50 बल्क से अधिक होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया है। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 38 हजार 940 रुपए है।


आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया, डीपी सिंह, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम अहिरवार, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष, नगर सैनिक किशोर सिसौदिया, अनिल चौहान, अनिल अकोदिया, केदार चौधरी सम्मिलित थे। सहायक आबकारी आयुक्त श्री सोनी ने बताया विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button