शिक्षा

संस्था महात्मा मप्र ने किया शिक्षकों का सम्मान

ग्राम अतवास की शिक्षिका अनिता बकोरे उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित
देवास। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संचालक मंडल द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय अतवास में पदस्थ शिक्षिका अनिता बकोरे का अभिनव कार्यों, अतिथि शिक्षक भरत मालवीय एवं जाकिर हुसैन का संस्था महात्मा मध्यप्रदेश की संरक्षक गायत्री राजे पवार, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी द्वारा अनुशंसित संस्था महात्मा मध्यप्रदेश वर्ष 2024 उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मान किया गया।
संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संस्थापक सचिव वर्षासिंह नेगी ने बताया कि शिक्षकों के सम्मान हेतु संस्था कृत संकल्पित हैं। संस्था वर्ष 2010 से निरंतर समाज सेवा कार्यों में संलग्न रहकर शिक्षकों के सम्मान में अग्रणी भूमिका निभा रही है। समय-समय पर सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों के सम्मान समारोह आयोजित कर चुकी है। संस्था महात्मा मध्यप्रदेश पूरे प्रदेश में अब तक 1 हजार शिक्षकों को सम्मानित कर चुकी है।
इस अवसर पर संस्था महात्मा मध्यप्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष सहज सरकार, जिला शिक्षा केंद्र देवास प्रमुख प्रदीप जैन, संस्था महात्मा संचालक मंडल सदस्य महेश सोनी, विक्रमसिंह मालवीय, किशोर वर्मा, इंदरसिंह बेसवाल, ममता मिमरोट, निसार खान, देवेंद्र चंदेल, रेणु गुप्ता, शीतल मालवीय, डॉ. रफत कुरैशी, डॉ. जुगलकिशोर राठौर, समंदरसिंह चौहान की उपस्थित रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button