आपका शहरधर्म-अध्यात्म

ईदुल अजहा 10 जुलाई को

देवास। ईदुल अजहा 10 जुलाई रविवार को मनाई जाएगी। देवास सीनियर काजी इरफ़ान अहमद अशरफी साहब ने बताया कि 9 जुलाई की सुबह फजर की नमाज से लेकर 13 जुलाई की शाम असर की नमाज तक हर फर्ज नमाज के बाद से तकबीरे तशरीक पढ़ी जाएगी। शाही ईदगाह राधागंज में सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करना सुन्नत है। कुर्बानी को लेकर शहर काजी ने कहा कि सभी लोग साफ-सफाई का और लोगों की भावनाओं का खास ख्याल रखें। खुले में कुर्बानी न करें। हर मालिके निसाब पर कुर्बानी करना वाजिब है। इस मौके पर गरीबों का विशेष ध्यान रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button