शिक्षा

एम्बियंस पब्लिक स्कूल ने निकाली भगवा रैली, विद्यार्थियों ने लगाए जय-जय श्रीराम के नारे

सिरोल्या/कैलोद। एम्बियंस पब्लिक स्कूल टिगरिया गोगा के द्वारा गांव में भगवा रैली निकाली गई।

इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत माता के जय घोष के साथ भगवान श्रीराम के नारे लगाए एवं भगवा ध्वज लेकर गांव भ्रमण पर निकले। भगवा रैली में विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए। गांव के विभिन्न चौराहों पर भगवा रैली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया एवं ग्रामवासियों ने उत्साह भी बढ़ाया। भगवा रैली गांव में स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर में पहुंचकर सभी बच्चों ने सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया।तत्पश्चात प्रभु श्रीराम की आरती की गई। इसमें सभी ग्रामीण एवं बच्चे शामिल हुए। आरती का भव्य रूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। भगवा रैली में प्रभु श्रीराम के रूप में चलित झांकियों में बच्चे शामिल थे, जो आकर्षण का केंद्र थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button