क्राइम

आबकारी विभाग ने की अवैध मदिरा विक्रय करने पर कार्रवाई

Share

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में आज शहर गश्त के दौरान शांतिपुरा चिमनाबाई स्कूल के पास से आरोपी लोकेश के कब्जे से 44 पाव देशी मदिरा, 49 पाव अंग्रेजी मदिरा, 17 बियर की केन जब्त किए गए। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब्त सामाग्री का बाजार मूल्य लगभग 12250 रुपए है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डीपी सिंह, राजकुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया एवं मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता और सैनिक बल सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button