• Tue. Aug 12th, 2025 3:07:41 AM

    भाजपा जिलाध्यक्ष बने भारतीय किसान संघ के सदस्य

    ByNews Desk

    Jan 17, 2024
    Share

    बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। भारतीय किसान संघ ने बागली तहसील में सदस्यता अभियान बेहरी में चलाया।

    इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह, अम्बाराम पाटीदार, पत्रकार हीरालाल गोस्वामी, लखन दांगी, सुरेश पाटीदार को सदस्य बनाया गया। जिला अध्यक्ष भोमियाजी हनुमान मंदिर में अभिषेक हेतु आये थे। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष हुकम पटेल ने बताया, कि किसानों एवं किसान वर्ग से जुड़े सभी महिला-पुरुष युवाओं को सदस्य बनाया गया है। 18 वर्ष से ऊपर भारतीय किसान संघ के त्रिवार्षिक सदस्य बन सकते हैं। देवास जिले में एक लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है।
    बागली तहसील अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने बताया, कि बागली तहसील में 15000 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 20 गांवों में ग्राम समिति बन चुकी है। जनवरी माह में अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री केदारमल पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष नारायण मंडलोई, जिला सहमंत्री चम्पालाल मुकाती, संतोष, इंदरसिंह सेंधव, नगर अध्यक्ष डालूराम भाटी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *