• Sun. Dec 7th, 2025

    शक में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    ByNews Desk

    Dec 28, 2023
    Share

    उदयनगर (बाबू हनवाल)। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पति को शक था कि पत्नी उसे मारकर जमीन बेचना चाहती है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार सादरिया मोहल्ला झुलदड़ निवासी फरियादी चैनबाई ने बताया, कि मेरी सास मीराबाई उम्र 45 घर में सब्जी तोड़ रही थी। इस दौरान ससुर सोमा और सास के बीच विवाद हो रहा था। कुछ देर बाद मेरी सास की चीख निकली। मैंने देखा तो ससुर के हाथ में कुल्हाड़ी थी। सास के सिर पर चोट लगी थी। फरियादी चैनबाई ने बताया कि मैंने घबराकर बाहर लोगों को आवाज लगाई। मेरा पति भूरा भी किशनगढ़ गया था। कुछ देर बाद घायल मेरी सास मीराबाई की मौत हो गई। इधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमा पुत्र ढुढला को गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी बीडी वीरा ने बताया आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मेरी पत्नी किसी के कहने पर जमीन बेचने वाली थी। यह जमीन मेरे नाम थी, इसलिए वह मुझे मारकर खुद के नाम जमीन करवा लेती और बेच देती, इसलिए मैंने उसे मार दिया। मामले की जांच की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *