मोटर साइकिल पर शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति गिरफ़्तार

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
देवास। आबकारी विभाग ने रात में कार्रवाई कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से 1 पेटी देशी शराब और 1 पेटी बियर ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत दिवस रात्रि में आबकारी वृत्त देवास ब में मुखबिर सूचना के आधार पर जेल चौराहे के पास बरोठा रोड से एक बिना नंबर की मोटर साइकिल पर 1 पेटी देशी शराब प्लेन एवं 1 पेटी बियर का परिवहन करते हुए जितेंद्र निवासी राजोदा को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 76 हजार रुपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक आशीष, अरविंद सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान, अनिल अकोदिया सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




