प्रशासनिक
पहले मतदान सामग्री जमा करने वाले मतदान दल का पुष्पमाला से किया स्वागत

देवास। शुक्रवार को हुए मतदान के पश्चात देवास बैंक नोट प्रेस केंद्रीय विद्यालय में सामग्री जमा करने आने वाले पहले मतदान दल का सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एडीएम प्रवीण फूलपगारे द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि देवास बैंक नोट प्रेस केंद्रीय विद्यालय में देवास, सोनकच्छ, हाटपिपलिया, बागली, कन्नोद, विधानसभा क्षेत्र से मतदान दलों की सामग्री जमा की जा रही है।




