शिक्षा

साइकिल रैली से दिया सौ प्रतिशत मतदान का संदेश

Share

देवास। 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल के मार्गदर्शन में नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।


खेल शिक्षक मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने बताया, कि इस रैली को हरी झंडी विद्यालय की प्राचार्य पम्मी नाथ ने दिखाई। रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर जवाहर चौक, नयापुरा, रज्जब अली मार्ग से होते हुए बोहरा मस्जिद, राजवाड़ा, खारी बावड़ी, महेश टॉकीज, सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

इस रैली में विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण में शायना शेख, निर्मला पवार, मनोहर पटेल, जन शिक्षक सहज सरकार, वर्षा नेगी, राधेश्याम सोलंकी, दिनेश परमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button