धर्म-अध्यात्म

महिला शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

Share

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। नगर की महिलाओं ने महिला शक्ति कावड़ यात्रा निकाली। यह टोंकखुर्द से प्रारंभ होकर जनेश्वर महादेव पहुंची। जहां महादेव का जलाभिषेक किया गया।

कावड़ यात्रा का आयोजन श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा किया गया। रविवार को निकली कावड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। नई आबादी, शक्ति माता चौराहा, रावला चौक, फ्रीगंज चौराहा एवं भगतसिंह चौराहा पर पर जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। डीजे एवं ढोल पर पूरे नगर में शिवभक्त थिरक उठे। प्राचीन जनेश्वर महादेव मंदिर में जलााभिषेक कर कावड़ यात्रा पूर्ण हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button