धर्म-अध्यात्म

नन्ही-मुन्नी बालिकाओं ने शरद पूर्णिमा पर दी आकर्षक गरबे की प्रस्तुति

Share

 

कन्नौद (आशिक माचिया)। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रिद्धि सिद्धि महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन गणेश चौक पर शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर रखा गया था। इसमें विभिन्न गरबा मंडलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पं. आशीष शर्मा, राजकुमारी कुंडल, रूपेश शर्मा, सीमा शर्मा, गीता राजेंद्र शर्मा, रिचा शर्मा, संदीप धूत, दिलीप यादव, राधु खत्री, जागृति चौहान आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रकटेश्वरी गरबा मंडल खातेगांव को 11000 रुपए रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार मां बीजेश्वर गरबा मंडल को 7001 रु नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री राधेश्याम जाट द्वारा, एवं तृतीय पुरस्कार निष्ठा गरबा मंडल को 5100 रु गणेश उत्सव समिति गणेश चौक द्वारा दिया गया। सभी गरबा मंडलों को प्रोत्साहन पुरस्कार समिति द्वारा दिया गया। निर्णायक की भूमिका में रामनारायण यादव (आष्टा), नवीन शर्मा (आष्टा), राकेश तिवारी (कांटाफोड) व प्रिया सिंह (कन्नौद) उपस्थित थी। गरबा प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं नागरिक दर्शकों के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम जाट एवं अनोखी चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button