आपका शहर

LIC बीमा अभिकर्ताओं की चार दिवसीय पूर्ण काम बंद हड़ताल कल से

Share

देवास। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ के चल रहे आंदोलन के तहत पूरे देश के अभिकर्ता 11 से 14 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से काम बंद हड़ताल करेंगे एवं शाखाओं के बाहर धरना देंगे। इन चार दिनों में एजेंट नया बीमा, रिनिवल, रिवायवल आदि सभी कार्य से विरक्त रहेंगे। लियाफि इंदौर मंडल अध्यक्ष ने सभी साथियों से पूर्ण काम बंद कर धरना प्रदर्शन में शामिल होने का अनुरोध किया है। जानकारी प्रवक्ता कमलेश गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button