धर्म-अध्यात्म

भोमियाजी को लगाया छप्पन भोग, किया अभिषेक व पूजन

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। मनकामनेश्वर भोमियाजी मंदिर में मंगलवार को अभिषेक व विशेष पूजन के साथ भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

इंदौर व बरोठा के यजमान ईशान गुप्ता, महेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, सोनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता आदि ने मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोमियाजी का अभिषेक करवाया व छप्पन भोग लगाया। इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। मंदिर में फूल बंगला भी सजाया गया।

अभिषेक पं. चंद्रशेखर जोशी, विद्याधर वैष्णव, अभिषेक शर्मा सहित 11 बटुक ब्राह्मणों ने किया। अभिषेक-पूजन के पश्चात भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button