प्रशासनिक
कृषि मंडी में काम बंद हड़ताल जारी
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230918-WA0054.jpg)
देवास। मंडी बोर्ड में मंडी समितियों को शामिल करने, अम्मेलन करने, कर्मचारियों के वेतन ग्रेड पे जैसी मांगों को लेकर मंडी समिति देवास में काम बंद हड़ताल जारी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ के मंडी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 18 सितंबर से मंडी समिति के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारी मंडी गेट पर बैठकर धरना दे रहे हैं। अध्यक्ष श्री चौधरी का कहना है, कि संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हड़ताल की जा रही है। आगामी कार्रवाई भोपाल स्तर से की जानी है।