धर्म-अध्यात्म
गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज बोर्ड का किया अनावरण
टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। चौबाराधीरा के समीप ग्राम भैयागांव में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज बोर्ड का अनावरण किया गया। गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज समिति के तत्वाधान में सर्वप्रथम वाहनों की रैली श्री देवनारायण मंदिर से निकाली गई। इसके बाद बोर्ड का भूमि पूजन कर अनावरण किया गया। सभा को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष मनोहरसिंह कराड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी निर्भयसिंह कराड़ा, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंदर सिंह गुर्जर, देवसेना युवा प्रदेश अध्यक्ष रसराज गुर्जर, पंडाजी दिनेश गुर्जर आदि ने सभा को संबोधित किया।