शिक्षा

उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मनोज पटेल सम्मानित

देवास। नगर निगम, शहर कांग्रेस व धर्म उत्सव प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह पर भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ देवास के जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल को स्काउट गाइड विभाग में अहम भूमिका निभाकर जिले में स्काउट सेवा कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया।

मल्हार स्मृति मंदिर पर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गायत्री राजे पवार विधायक, प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश यादव, शिक्षा समिति की अध्यक्ष पिंकी संजय दायमा, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा मनोज पटेल का सम्मान किया गया। इसी प्रकार शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज राजानी, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, पं. जयप्रकाश शास्त्री, भगवानसिंह चावड़ा द्वारा भी सम्मानित किया।

इस सम्मान पर पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल, विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त, मनोज जोशी जिला अध्यक्ष, शिवानंद प्रजापति सहायक संचालक पदेन सहा जिला कमिश्नर स्काउट, अजयसिंह सोलंकी बीईओ देवास, जगन्नाथ डामेचा, हरिसिंह भारती सोनकच्छ, एनपी सिंह बागली, गुरुदत्त शर्मा कन्नौद, मनोज उपाध्याय खातेगांव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन विकासखण्ड कमिश्नर, राजश्री काले जिला कमिश्नर गाइड, हेमेंद्र निगम जिला सचिव, मेहरबान सिंह जिला कोषाध्यक्ष, नरेन्द्रकुमार जोशी, संजय शर्मा, पुष्पा भारती, संगीता वाटसन जिला उपाध्यक्ष, अश्विन घोरपडे जिला सह सचिव, मनोज उपाध्याय जिला स्काउटर प्रतिनिधि, जितेन्द्र मंडलोई जिला प्रचार प्रसार सचिव, कोमल चौधरी डीओसी गाइड, ममता सक्सेना डीटीसी गाइड, आरसी सोलंकी डीटीसी स्का, सुभाष तिवारी, पंकज वर्मा, अनिल श्रीवास्तव,अमिता घोरपड़े, अभिता डेविड, वंदना वर्मा, किरण चौहान, शीतल सूर्यवंशी, शिवचरण अंगोरिया, संजय पटेल, शंकरलाल मंडलोई, देवकरण सोलंकी, सर्वेश राणा, चन्द्रपाल सिंह सहित जिले के समस्त स्काउटर एवं गाइडर ने बधाई दी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button