धर्म-अध्यात्म

संत आसाराम बापू की शिष्य बहनों ने वृद्धाश्रम में मनाया रक्षाबंधन पर्व

देवास। संत आसाराम बापू की अनुयायी बहनों द्वारा देवास में विभिन्न संस्थानों में तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भारतीय संस्कृति का प्रमुख सांस्कृतिक भावनात्मक पर्व रक्षाबंधन त्यौहार मनाया। इसकी व्यवस्था एवं वाहन सुविधा में श्री योग वेदांत सेवा समिति के भाइयों द्वारा सहयोग किया गया।


देवास वृद्धाश्रम में प्रबंधक दिनेश चौधरी के साथ वहां उपस्थित बुजुर्ग भाइयों एवं माताओं को महिला मंडल की बहनों ने मंत्रोच्चार के साथ आश्रम की विधि अनुसार रक्षा सूत्र बांधे। जब बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी, आरती उतारी एवं मिठाई खिलाई तो वे भावुक हो गए और उन्होंने बहुत आशीर्वाद दिया। मंत्रोच्चार समिति के बीडी जामनेरा द्वारा किया गया। प्रबंधक चौधरी ने भी समिति व मण्डल की बहनों की प्रशंसा की।

इसके पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभातकुमार मिश्रा के निवास पर श्री मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी को राखी बांधी। राखी बांधने में महिला मंडल की बहन अनीता गुहा, श्यामा जोशी, रीना वर्मा, पूजा अग्रवाल, संतोष जोशी एवं अनुष्का गुहा ने प्रमुख भूमिका निभाई।
उपर्युक्त जानकारी देते हुए महिला उत्थान मण्डल की बहन ने बताया, कि गुरुदेव की प्रेरणा से पूरे हिंदुस्तान में रक्षाबंधन पर जेल में कैदी भाइयों को, रक्षा सैनिकों को, पुलिस को एवं कई महत्वपूर्ण अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों को यह रक्षा सूत्र बांधते हैं और मंगल की कामना करते हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button