शिक्षा

शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य का एक साथ हुआ सम्मान

देवास। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के सेवानिवृत्त वरिष्ठतम शिक्षक जगदीश जोशी एवं उनके शिष्य पेंशनर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमएल मालवीय देवड़ा का शाल-श्रीफल, गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।

साथ ही श्री जोशी की पुत्र वधु प्रीति जोशी का भी श्रेष्ठ शिक्षिका होने पर सम्मान किया गया।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी, जिलाध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण शैव्य, अरविंद शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओपी सोलंकी, तहसील अध्यक्ष छोटेलाल माली, सचिव नरेन्द्र नवगोत्री, उपाध्यक्ष अनिल नागर, ब्रजेन्द्र जोशी, नरेन्द्र जोेशी आदि उपस्थित थे। सभी पेंशनर साथियों ने श्री जोशी के स्वस्थ रहकर शतायु होने की मंगल कामना की। श्री जोशी ने भी सभी उपस्थित पेंशनर साथियों को सुभाशीष प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि जगदीश जोशी के शिष्य रहे एमएल मालवीय देवड़ा को 5 सितम्बर 2003 को नई दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया था। आभार संजय जोशी ने प्रकट किया। इस अवसर पर नरेन्द्र नवगोत्री ने जिंदगी को चाय की तरह पी लो शीर्षक कविता सुनाई।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button