खेत-खलियान
स्मार्ट कृषि किसान गुरुओं का सम्मान किया

टोंकखुर्द। सॉलिडेरीडेट संस्था एवं दिवस एग्रो किसान प्रोड्यूसर कंपनी ने टोंकखुर्द ट्रेनिंग सेंटर पर स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्मार्ट किसानों का सम्मान किया। कार्यक्रम में नंदकिशोरजी, दिनेश झलाया, सुरेश फौजी, नीतीश तिवारी आदि प्रगतिशील किसानों का शाल-श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के ललितजी, दिनेशजी एवं दिवासा किसान प्रोड्यूसर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर उपस्थित थे।




