शिक्षा

शासकीय मावि कामठखेड़ा में विद्यार्थियों को गणवेश बांटी

Share

बेहरी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कामठखेड़ा में शाला प्रबंधन समिति द्वारा सत्र 2022-23 की स्व सहायता समूह द्वारा प्रदत्त निःशुल्क गणवेश का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालसभा के साथ विद्यार्थियों को गणवेश का वितरण अतिथियों ने किया।

कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष भावसिंह भूरिया, पंच रामप्रसाद मोरी व अभिभावक उपस्थित थे। गणवेश वितरण करते समय संस्था प्रभारी और सचिव परसराम पिंडोरिया, वरिष्ठ शिक्षक सीताराम राठौर, ओमप्रकाश यादव, गुलाबसिंह वास्केल, ललिता पाटीदार, देवकरण चौहान, मंजू वास्केल, सहायक वार्डन अनिता शुक्ला, अतिथि शिक्षक राजेश तंवर एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

इससे पूर्व शासन के आदेशानुसार शाला प्रबंधन समिति के चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष के रूप में भावसिंह भूरिया व उपाध्यक्ष के रूप में शकुंतला सोलंकी को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button