खेत-खलियान

जन साहस संस्था ने वितरित किए पाइप

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। कृषि विभाग में महिला, भूमि एवं संपत्ति अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत जन साहस संस्था द्वारा कृषि कार्य हेतु महिला किसानों को पाइप लाइन के लिए पाइप का वितरण किया गया। महिलाओं को 100 फीट से अधिक पाइप कृषि कार्य हेतु वितरण किया गया। वंचित और आर्थिक रुप से कमजोर तथा एकल महिलाओं को पाइप का निशुल्क वितरण किया गया, ताकि एक उन्नत खेती कर आमदनी अर्जित कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। संस्था द्वारा 30 महिला किसानों को पाइपलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का लाभ दिया गया। महिला किसानों को उन्नत जैविक खेती तथा कृषि विभाग अधिकारी के द्वारा और संस्था के द्वारा आगे भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाइप लाइन डिस्ट्रीब्यूशन कृषि विभाग अधिकारी श्यामसुंदर महाजन, काशीराम चौहान, लोकविजय सिंह कुशवाह सहायक के हाथों पाइप वितरित करवाए गए। जन साहस से मांगीलाल पवार, हेमा कटारिया, वर्षा भूरिया, रचना भगवान, बसकन्या गुनाया, भावना कुराडिया ने भागीदारी की। आभार संदीप चौहान ने व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button