शिक्षा

माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि नगर निगम शिक्षा समिति एवं सामान्य प्रशासन समिति अध्यक्ष पार्षद पिंकी दायमा, भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय दायमा, रवि जोशी एवं कुलदीप नागेश थे। सरस्वती पूजन के बाद अतिथियों ने ध्वजारोहण किया।

पिंकी दायमा ने कहा, कि शिक्षा हमारे समाज और देश की उन्नति का आधार है। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करके देश का नाम रोशन करें। श्री दायमा ने कहा, कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना चाहिए और देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने की भावना जागृत करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान अध्यापक महेश सोनी, अर्चना वर्मा, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था शब्द सरगम के द्वारा प्रदान किए गए स्कूल बैग का वितरण भी किया गया। सभी बच्चों को मिठाई वितरण के साथ विशेष भोज करवाया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button