खेत-खलियान

कृषि मंडी में उत्साह से मनाया स्वर्ण जयंती महोत्सव

देवास। कृषि उपज मंडी में उत्साह के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गायत्रीराजे पवार ने की। मंडी सचिव राजेश साकेत ने विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भारतसिंह पटलावदा, कृषि उप संचालक आरपी कनेरिया सहित उपस्थित प्रतिनिधि कृषकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने संबोधित करते हुए मंडी में हुए विकास कार्यों की सराहना की। भारसाधक अधिकारी टी प्रतीक राव ने मंडी की आय और व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। रूपा जैन, संगीता चौहान, दीपका, रेखा सहित अन्य कर्मचारियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। मंडी समिति ने रक्तदान शिविर भी लगाया। इसमें विक्रम डाबर, अरुण यादव, अंशुल व्यास, अजय मकवाणा, मुकेश पटेल आदि ने रक्तदान किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंडी समिति ने आमंत्रित किया था, जिनका स्वागत भारसाधक अधिकारी ने किया। मंडी समिति ने व्यापारियों, किसानों, हम्मालों व तुलावटियों का स्वागत भी किया। आभार मंडी सचिव साकेत व मप्र राज्य कर्मचारी संघ मंडी शाखा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने आभार माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button