धर्म-अध्यात्म

जयश्री महाकाल कावड़ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। जयश्री महाकाल कावड़ यात्रा रुद्रधाम आश्रम टोंकखुर्द से होकर नई काॅलोनी पहुंची। श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया गया।

शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली, जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ के साथ नगर की प्रमुख नई कालोनी से चलकर शक्ति माता चौराहा होते हुए रावला चौक, फ्रीगंज चौराहा एवं भगतसिंह चौराहा पर जगह-जगह कावड़ियों का स्वागत किया गया। डीजे व ढोल पर पूरे नगर श्रद्धालु थिरक उठे। नगर भ्रमण करते हुए जनेश्वर महादेव मंदिर दर्शन कर कावड़ यात्री पूर्ण श्रद्धा से श्री महाकाल मंदिर उज्जैन के लिए रवाना हुए। सोमवार को उज्जैन में बाबा श्री महाकाल का जल से अभिषेक किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button