शिक्षा
महेश सोनी को किया श्रेष्ठ शिक्षण कार्य हेतु सम्मानित

देवास। संस्था मानस द्वारा देवास के युवाओं के लिए आईटीआई कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग पिछले माह अपर कलेक्टर महेंद्रसिंह कवचे एवं संस्था अध्यक्ष हेमंत शर्मा के माध्यम से शुरू की गई। इसमें विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षक अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। इस कार्य में सेवा देने के लिए आज जिला कोर्ट परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभातकुमार मिश्रा, एडीजे निहारिका सिंह सचिव विधिक सेवा द्वारा शिक्षक महेश सोनी को सम्मानित किया गया।




