धर्म-अध्यात्म

श्रावण सोमवार: बाबा जयेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण

Share
  • जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण के चौथे सोमवार को जयेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा बाबा की शाही सवारी निकाली गई।

बाबा नगर भ्रमण पर शाम 4 बजे भगतसिंह चौराहा से निकले, जो शक्ति माता चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए रावला चौक होकर फ्रीगंज चौराहे से धाकड़पुरा होते हुए जयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। भक्तों ने जगह-जगह शाही सवारी का स्वागत किया। सवारी में ढोल-ताशे पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। शाही सवारी में नगर व आसपास के ग्रामीणों ने हजारों की संख्या में भाग लिया। महाआरती मंदिर में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button