देवास। शहर के दुर्गा नगर में रॉबिन हुड आर्मी ने रविवार को बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण करते हुए पढ़ाई करवाई।
आर्मी के सदस्यों ने बताया कि हर रविवार को अलग-अलग बस्तियों में जाकर बच्चों को सामग्री का वितरण करते हुए पढ़ाई कराते हैं। इसी के अंतर्गत इस रविवार को भी उक्त आयोजन हुआ। हम बच्चों को पढ़ाई कराकर खाद्य सामग्री भेंट करते है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था भोजन और शिक्षा को महत्व देती है। हमारी संस्था में कई सदस्य हैं, जो रविवार को अलग-अलग सेवा में सहयोग करते हैं। संस्था के इस प्रयास से बस्ती के बच्चों में शिक्षा का स्तर काफी हद तक सुधरा है। रॉबिन हुड आर्मी पिछले 7 वर्षो से गरीब बस्तियों में काम कर रही है। अभी तक रॉबिन हुड आर्मी ने 2 लाख 35 हजार जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर पढ़ाया है। यह सेवा कार्य सतत रूप से जारी रहेगा।
0 1 minute read





