उज्जैनधर्म-अध्यात्म

श्री महाकालेश्वर अतिथि निवास के नवीनीकरण हेतु 11 लाख रु.दान में प्राप्त

Share

श्री महाकालेश्वर अतिथि निवास के नवीनीकरण हेतु 11 लाख रु.दान में प्राप्त
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में हरियाणा गुडगाँव से सपरिवार दर्शन हेतु पधारे उद्योगपति रजत गोयल, राज कुमार गोयल के द्वारा रुपये 11 लाख का चेक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को सौंपा। श्री धाकड़ द्वारा दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मान किया गया।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री धाकड़ ने बताया कि, दानदाता द्वारा उक्त राशि का चेक मंदिर प्रबंध
समिति द्वारा संचालित पं. सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास(हरसिद्धि) के 10 कक्षों के जीर्णोद्धार (रेनोवेशन) कराये जाने हेतु मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button