शिक्षा

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

Share

Dewas news

– जयंती पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सहज सरकार ने दिए प्रेरणादायक संदेश

देवास। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और उनके विचारों को स्मरण कर सभी ने राष्ट्रगीत का गायन किया।

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प-
कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने समाज में युवाओं की शक्ति को पहचानने और उनका सकारात्मक दिशा में उपयोग करने पर जोर दिया।

स्वामीजी के विचारों को अपनी कार्यशैली में अपनाएं-
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सहज सरकार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके विचारों को अपनी कार्यशैली में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज के समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

युवाओं में आत्मविश्वास का संचार किया-
शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहनदास बैरागी ने कहा, कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और कर्मशीलता का भी संचार किया।

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं-
कर्मचारी संघ सदस्य गंगेश कलमोदिया, ओमप्रकाश परमार, अशोक राठौर, महेशसिंह कुशवाह, मोहन वर्मा, कानू मालवीय, सचिन जैन, जगदीश मालवीय आदि ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रेरित करते हैं। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और स्वामी विवेकानंद के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button