आपका शहर

अकादमिक निरीक्षण के दौरान सरकारी स्कूल में व्यवस्था मिली सुचारू

Share

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाड़ल्या में अकादमिक निरीक्षण हुआ। निरीक्षण दल के भूपेंद्र सूर्यवंशी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में समस्त व्यवस्था सुचारू रूप से पाई। इसी क्रम उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला एवं संचालित कक्षाओं का अवलोकन किया। अवलोकन के समय में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महेश चौधरी, ओमप्रकाश मंडलोई, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुनील मंडलोई, विष्णुप्रसाद सुनानिया, रघुनंदन जलोदिया, मुकुल वर्मा, देवेंद्र सोलंकी, संगीता देवलिया, ममता परमार, पवन जलोदिया, अश्विन चौहान, संजय सोलंकी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button