बिजली कंपनी ने महा अभियान चलाकर किया 1500 फीडरों का मेंटेनेंस
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के आदेश पर मेंटेनेंस का महा अभियान चलाया जा रहा है।
पंद्रह दिनों के दौरान इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण वृत्त समेत कंपनी क्षेत्र के सभी 15 वृत्त, जिलों में 33 केवी और 11केवी के 1500 से ज्यादा फीडर्स पर मेंटेनेंस गतिविधियों को संचालित कर आपूर्ति और अच्छी करने का सघनतम प्रयास किया गया है। विशेषीकृत पैंथर लाइनों का भी मेंटेनेंस किया गया। मेंटेनेंस का यह दौर आगामी दिनों में जारी रहेगा।

कंपनी क्षेत्र के 55 डिविजन में प्रत्येक में आकस्मिक रखरखाव के लिए ग्रिडों का चयन कर वीसीबी, जंपर, इंसुलेटर, डिस्क, पावर ट्रांसफार्मर के जरूरी कार्य अधिकारियों की निगरानी में किए गए हैं, ताकि आपूर्ति की गुणवत्ता बढ़े साथ ही ट्रिपिंग घटे। कंपनी क्षेत्र के 434 जोन, वितरण केंद्रों की टीमें ने निम्नदाब लाइन, ट्रांसफार्मर, सर्विस लाइनों से संबंधित जरूरी कार्य किए।

कंपनी प्रबंधन के निर्देश पर मुख्य महाप्रबंधक, कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारियों ने जोन, वितरण केंद्र क्षेत्र का निरीक्षण किया। उपरोक्त वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रिपिंग की स्थिति, मेंटेनेंस, उपभोक्ता शिकायत निवारण इत्यादि की जानकारी ली। उपभोक्ताओं को सतत फोन लगाकर फीडबैक भी लिया जा रहा है।
प्रबंध निदेशक ने भी इंदौर शहर का भ्रमण कर रखरखाव (मेंटेनेंस)की विस्तृत जानकारी ली, कार्मिकों से चर्चा भी की।




