शिक्षा

विज्ञान मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित, संस्था महात्मा ने किया सम्मान

देवास। संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संस्थापक सचिव वर्षासिंह नेगी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग व राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के संयुक्त प्रयासों से देवास जिले में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान-गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ आए 150 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान सामाजिक सरोकार में अग्रणी संस्था महात्मा मध्यप्रदेश द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है, कि संस्था महात्मा सामाजिक क्षेत्र, शैक्षणिक क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र, धार्मिक क्षेत्र, साहित्यिक क्षेत्र, खेल जगत से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने का कार्य विगत एक दशक से करते आ रही है। इसी क्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सहज सरकार, संस्था संचालक मंडल प्रमुख जितेंद्रसिंह ठाकुर, देवेंद्रसिंह चंदेल, साजिदा परवीन, विक्रमसिंह मालवीय, विशाल गुप्ता, अनुज जायसवाल, हबीब शेख, राधेश्याम सोलंकी, जीवनलाल शर्मा, शैलेष पाटीदार, रविंद्रपाल सिंह तंवर आदि की उपस्थिति में संस्था महात्मा उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर शिक्षको को सम्मानित किया गया। शिक्षको ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस धरती पर शिक्षक का सम्मान होता है, वह धरती स्वर्ग के समान होती है। देवास जिले के शिक्षकों द्वारा संचालित संस्था महात्मा मध्यप्रदेश निरंतर समाज सेवा सहित सभी सेवा कार्यों में अग्रणी बनी रहे ऐसी वे ईश्वर से प्रार्थना करते है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button