क्राइम

उत्तराखंड में वाहनों पर गिरा पहाड़ का मलबा, हादसे में देवास के दो युवकों की मौत

Share

देवास। उत्तराखंड के गंगोत्री में वाहन पर पहाड़ का मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें देवास के दो युवकों की मौत हो गई। ये तीर्थयात्रा पर गए थे। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे गंगवानी गर्मपानी में पुल के समीप गंगोत्री से भटवाड़ी की ओर आ रहे वाहन अचानक पहाड़ी से भूस्खलन की चपेट में आ गए। टवेरा वाहन क्रमांक एमपी 13 बीए 1876 में कुल 8 लोग सवार थे। इनमे से दो की मौत हो गई। तीन घायल हैं और तीन सुरक्षित हैं। हादसे में देवास निवासी 23 वर्षीय अंशुल मंडलोई, शिप्रा सांवेर निवासी योगेंद्र सोलंकी की मौत हो गई। अभिषेक सोलंकी (25) निवासी देवास, उमंग सोलंकी (24) निवासी देवास गंभीर रूप से घायल हो गए। अंशुल (24) निवासी देवास भी हादसे में घायल हो हैं। घायलों का उपचार उत्तरकाशी के अस्पताल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना- 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उत्तरकाशी में भू-स्खलन और बोल्डर गिरने से हुई दुर्घटना में इंदौर एवं देवास के श्रद्धालुओं के असामयिक निधन व सात श्रद्धालुओं के घायल होने पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button