धर्म-अध्यात्म

आईटी ऑफिस के शुभारंभ पर हुआ सुंदरकांड

Share

देवास। श्रीरणवीर हनुमान रामायण मंडल ने इन्दौर के मुकाती नगर में आईटी आफिस के शुभारंभ पर सुंदरकांड का पाठ किया। श्री रणवीर हनुमान रामायण मंडल के अध्यक्ष अशोक जाट ने बताया, कि आईटी आफिस के शुभारंभ पर मंडल के रामकृष्ण पटेल, संतोष निगम, पं. मुकेश शर्मा, महेश पाटीदार, आशीष गोस्वामी एवं सभी गायक कलाकारों ने भजनों के साथ सुंदरकांड का
पाठ किया एवं हनुमान चालीसा भी पढ़ी। इस अवसर पर आफिस के सभी छात्र एवं छात्राओं ने हनुमानजी के जयघोष के साथ हवन किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button