• Sat. May 17th, 2025 6:14:09 PM

उत्तरकाशी से आगे की यात्रा के लिए हुए रवाना तीर्थ यात्री

ByNews Desk

May 28, 2022
Share


तारीख में गड़बड़ी के चलते बरकोट में रोक दिया था, भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने किया सहयोग
देवास। जिले की हाटपील्या, सोनकच्छ, बागली विधानसभा क्षेत्र के 89 यात्री चारधाम तीर्थ यात्रा पर निकले हैं, लेकिन तीर्थ यात्रा की तारीख में गड़बड़ी होने से इन्हें शनिवार को उत्तरकाशी के थाना बरकोट में रोक दिया गया था। बरकोट में परेशान हो रहे तीर्थयात्रियों ने इसकी जानकारी भाजपा नेता सुनील पुरोहित को दी। जानकारी लगते ही श्री पुरोहित ने सक्रियता दिखाई और विधायक आकाश विजयवर्गीय से मामले में चर्चा की। उन्होंने सांसद से भी संपर्क किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंदकुमार शर्मा के पीए सचिन ठाकुर से फोन पर संपर्क किया। इन प्रयासों से कुछ ही देर में तीर्थ यात्रियों की बस को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। श्री पुरोहित ने बताया कि बस वाले ने तीर्थ यात्रा की तारीख गलत लिख दी थी, जिससे यह परेशानी हुई। जिले के इकलेरा, भमौरी, बेहरी, डेहरिया, करनावद आदि स्थानों के तीर्थ यात्री शामिल हैं। तीर्थ यात्रियों ने इस सहयोग के लिए भाजपा नेता श्री पुरोहित का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *