शिक्षा

विरांजलि पटेल का नवोदय में चयन

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। ग्राम सन्नौड़ के विनोद पटेल सर की बालिका विरांजली पटेल ने अपने परिश्रम एवं लगन के दम पर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की।
बालिका ने पांचवी की बोर्ड परीक्षा में भी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विरांजली पढ़ाई के साथ-साथ कविता एवं साहित्य में भी रुचि रखती है।
विरांजलि की सफलता पर परिवार एवं गांव में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button