प्रशासनिक

योग थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। प्रदेश में इस वर्ष 21 जून को “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” थीम पर 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस पर सम्पूर्ण अंचल में वृहद पैमाने पर सामूहिक योग के कार्यक्रम हुए।
जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर और पर्यटन स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम हुए। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक, आईटीआई सहित समस्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। टोंकखुर्द में सामूहिक योग कार्यक्रम को रेडियो प्रसारण के आधार पर सम्पन्न कराया गया। नगर के मुख्य ठाकुर महेंद्रसिंह चावड़ा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शैलेष राठौर, विक्रमसिंह पटेल, डॉ. अनारसिंह ठाकुर, पार्षद सुनील मालवीय, बाबूलाल पटेल, पपलेश जोशी, हबीब पटेल, स्कूल शिक्षक सदस्यगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। सामान्य योग अभ्यास प्रात: 7 से 7.45 बजे तक हुआ। आभार एवं कार्यक्रम समापन 7.50 पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button